Posts

Showing posts with the label Today Headline TadkaNews

शिखंडी नहीं था किन्नर, कन्या के रूप में हुआ था उसका जन्म, जानिए कैसे बना वो पुरुष?

Image
शिखंडी नहीं था किन्नर, कन्या के रूप में हुआ था उसका जन्म, जानिए कैसे बना वो पुरुष? उज्जैन. बहुत कम लोग ही ये जानते है कि शिखंडी का जन्म एक स्त्री के रूप में ही हुआ था और बाद में वह पुरुष बना। भीष्म ये बात जानते थे, इसलिए उन्होंने शिखंडी पर बाण नहीं चलाए। जानिए क्या है ये पूरी कथा... भीष्म पितामह ने बताया था ये रहस्य जब कौरवों व पांडवों में युद्ध होने वाला था, तब भीष्म ने दुर्योधन से कहा कि वे राजा द्रुपद के पुत्र शिखंडी से युद्ध नहीं करेंगे। दुर्योधन ने इसका कारण पूछा तो भीष्म पितामह ने बताया कि शिखंडी पूर्व जन्म में एक स्त्री था। साथ ही वह इस जन्म में भी कन्या के रूप में जन्मा था, लेकिन बाद में वह पुरुष बन गया। भीष्म ने कहा कि कन्या रूप में जन्म लेने के कारण मैं उसके साथ युद्ध नहीं करूंगा। शिखंडी स्त्री से पुरुष कैसे बना, यह विचित्र कथा भी भीष्म पितामह ने दुर्योधन को बताई। ऐसा स्त्री से पुरुष बना शिखंडी - जब राजा द्रुपद को कोई संतान नहीं थी, तब उसने महादेव को प्रसन्न कर पुत्र होने का वरदान मांगा। महादेव ने उससे कहा कि- तुम्हारे यहां एक कन्या का ...